गयाजी रेलवे जंक्शन को डिवीजन बनाने की मांग तेज, कांग्रेस ने रेल मंत्री से की पहल की अपील

गया: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और धार्मिक महत्व रखने वाले गयाजी रेलवे जंक्शन को रेलवे डिवीजन का दर्जा देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गयाजी जंक्शन को जल्द रेलवे डिवीजन घोषित करने की मांग की है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली और जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह ने कहा कि गयाजी जंक्शन पूर्व मध्य रेलवे का एक प्रमुख स्टेशन है और वर्तमान में इसे वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उनका दावा है कि यह स्टेशन रेलवे डिवीजन बनने की सभी आवश्यक पात्रताओं को पूरा करता है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गयाजी हर वर्ष लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों और हिंदू-बौद्ध श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र है। यदि यहां डीआरएम कार्यालय और रेलवे डिवीजन स्थापित होता है तो यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गयाजी से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद सहित अन्य महानगरों के लिए नई लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

Ad.
Ad.

 

नेताओं ने रेलवे की खाली पड़ी जमीन का व्यावसायिक उपयोग करने, निर्माणाधीन मल्टीप्लेक्स का कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा मानपुर, ईश्वर चौधरी हॉल्ट, बंधुआ, काष्ठा और चाकंद रेलवे स्टेशनों के समग्र विकास की भी मांग उठाई।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। इस दौरान टिंकू गिरी, सुनील कुमार पासवान, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, विशाल कुमार और मुन्ना मांझी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल