मेहनत के दम पर अमन बने सेना में लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य सम्मान

शेखपुरा जिले के मेंहुस गांव निवासी अमन कुमार ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार, गांव और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले अमन पोस्टमैन पिता और गृहिणी मां रानी देवी के इकलौते बेटे हैं।

अमन ने शुरुआती पढ़ाई गांव के मध्य विद्यालय से की। इसके बाद शिक्षक विजय कुमार के मार्गदर्शन में सैनिक स्कूल भुवनेश्वर की प्रवेश परीक्षा पास की और वहीं से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की।

NDA में मेडिकल टेस्ट में हुए थे असफल

अमन की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। सैनिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने NDA परीक्षा पास की, लेकिन आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्या के कारण मेडिकल टेस्ट में सफल नहीं हो सके। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। स्नातक की पढ़ाई के साथ CDS की तैयारी जारी रखी और आखिरकार CDS परीक्षा पास कर सेना में लेफ्टिनेंट बने।

Ad.
Ad.

गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लेफ्टिनेंट बनने के बाद पैतृक गांव लौटे अमन का ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। पूर्व मुखिया चितरंजन कुमार और गौरव कुमार की अगुवाई में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने उन्हें गुलदस्ता और उपहार देकर सम्मानित किया।

समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने अमन की सफलता को पूरे शेखपुरा और बिहार के लिए गौरव का विषय बताया।

लेफ्टिनेंट अमन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षक और अपनी मेहनत को दिया। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने, नशे से दूर रहने और लगातार मेहनत करते रहने की अपील की।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल