भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में इनरवा एसएसबी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में एसएसबी जवानों ने 2 किलो 80 ग्राम चरस के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली गई है।
इनरवा एसएसबी कैंप के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार के अनुसार, सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध आवाजाही की सूचना मिलने के बाद छठिया घाट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान बाइक से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की में छिपाकर रखी गई 2 किलो 80 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बलथर थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। एसएसबी ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद चरस, बाइक और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए इनरवा थाना पुलिस को सौंप दिया है।
@MUSKAN KUMARI





