Xavier University Patna का Naandi Foundation से MoU, छात्रों की Employability बढ़ाने पर जोर

पटना में Xavier University ने छात्रों को बेहतर करियर अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में Naandi Foundation (Mahindra Pride Classroom) के साथ गुरुवार को Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों की career readiness और professional skills को मजबूत करना है।

MoU के तहत छात्रों को workplace की जरूरतों के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें communication skills, personality development, digital awareness, résumé building, interview techniques और professional etiquette जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। विश्वविद्यालय का मानना है कि इन कौशलों के जरिए छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी के लिए भी बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।

इस मौके पर Xavier University के Vice-Chancellor Fr. Dr. Martin Poras, SJ ने कहा कि यह पहल छात्रों के holistic development की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी higher education, skill development और बदलती industry expectations के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद करेगी। इससे छात्रों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

 

वहीं, विश्वविद्यालय के Training and Placement Head Piyush Sahay ने कहा कि आज के दौर में कंपनियां केवल academic marks के आधार पर उम्मीदवारों का चयन नहीं करतीं, बल्कि communication और अन्य professional skills भी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में यह प्रशिक्षण छात्रों में मौजूद skill gaps को दूर करने और उन्हें corporate sector की बदलती जरूरतों के लिए तैयार करने में मदद करेगा।

MoU signing ceremony में Naandi Foundation की ओर से Regional Manager Mritunjay Kumar और Training Coordinator Kumar Sandeep के साथ विश्वविद्यालय के faculty और administration officials भी मौजूद रहे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल