गोपालगंज में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बलथरी चेक पोस्ट पर अलग-अलग 82 मामलों में जब्त की गई करीब 5,088 लीटर देसी और विदेशी शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।
मजिस्ट्रेट और दंडाधिकारी की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से शराब की बोतलों और पैकेटों को नष्ट किया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। गोपालगंज सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां शराब तस्करी पर नजर रखना प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है।
प्रशासन का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जब्त की गई अवैध शराब को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार नष्ट किया जाएगा।
@MUSKAN KUMARI





