किराना दुकानदार के घर पर देर रात बमबाजी, दो जिंदा बम बरामद; इलाके में दहशत

मुजफ्फरपुर: जिले के सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक किराना दुकानदार के घर पर ताबड़तोड़ बमबाजी कर इलाके में दहशत फैला दी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके से दो जिंदा सुतली बम और दो फटे हुए बमों के अवशेष बरामद किए हैं।

पीड़ित मकान मालिक उदय मिश्रा ने बताया कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच लगातार चार धमाके हुए। पहले परिवार को लगा कि किसी ट्रक का टायर फट गया है, लेकिन सुबह बाहर निकलने पर दरवाजे के पास सुतली, शीशे के टुकड़े और टूटे हुए गमले देखकर बमबाजी का पता चला।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम और बम स्क्वायड को भी बुलाया गया। बरामद दो जिंदा बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Ad.
Ad.

सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार की पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के बेटे पर पहले से तीन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त मिला है, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है।

उधर, उदय मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की साजिश रची जा रही है और इस संबंध में पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से परिवार की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल