TRE-4 आंदोलन पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- युवाओं पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं

पटना में TRE-4 शिक्षक बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और छात्र नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA सरकार बिहार के युवाओं के साथ अन्याय और विश्वासघात कर रही है। उन्होंने लिखा कि युवा सिर्फ वही मांग रहे हैं, जो चुनाव से पहले NDA ने एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि TRE-4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे हो सकता है और पेपर लीक का विरोध करना गुनाह कैसे हो गया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर सरकार को पुलिस कार्रवाई का इतना ही शौक है तो उसका इस्तेमाल भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए किया जाए, न कि युवाओं पर लाठीचार्ज करने के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा ही TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की नहीं है।

Ad.
Ad.

उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि महज 17 महीने की सरकार में बिना पेपर लीक के TRE-1 और TRE-2 के तहत दो लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जबकि 1.30 लाख पदों पर बहाली प्रक्रिया चल रही थी।

तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि साल 2024 और 2025 बीत गए, लोकसभा और विधानसभा चुनाव हो गए, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बदल गए, लेकिन अब तक TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री रील्स बनाने में व्यस्त हैं, जबकि युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं की जा रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा और नौकरी की मांग करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज को बिहार के युवा कभी नहीं भूलेंगे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल