Day: May 21, 2026
TRE-4 आंदोलन पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- युवाओं पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं
पटना में TRE-4 शिक्षक बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और छात्र नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा … Read more
मुख्यमंत्री सचिवालय के पास दो कारों में भीषण टक्कर, दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त
राजधानी पटना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सचिवालय से महज कुछ कदम की दूरी पर दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट … Read more
नालंदा में मिड-डे मील खाने से 50 से ज्यादा बच्चे बीमार, कई स्कूल में ही हुए बेहोश
बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां स्कूल में परोसे गए मिड-डे मील को खाने के बाद 50 से अधिक बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। यह घटना नारनौसा प्रखंड के मध्य विद्यालय कोला की है, जहां 20 मई 2026 को बच्चों को छोले-चावल परोसा गया था। खाना खाने के … Read more
पटना में खौफनाक वारदात: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश
बिहार की राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र स्थित श्याम मंदिर राजाराम गली से गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दूसरी शादी से नाराज एक सिरफिरे पूर्व पति ने बदला लेने की नीयत से अपनी पहली पत्नी के नए ससुराल परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हमले में … Read more
बिहार में डायल-112 बना लोगों का बड़ा सहारा, 55 लाख से अधिक नागरिकों को मिली आपातकालीन मदद
बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में आपातकालीन सहायता सेवा ‘डायल-112’ (ERSS) लोगों के लिए बेहद प्रभावी साबित हो रही है। 08 जुलाई 2022 को शुरू हुई इस सेवा के माध्यम से अब तक 55 लाख से अधिक नागरिकों को तत्काल मदद पहुंचाई जा चुकी है। राज्य के किसी भी हिस्से से … Read more
ककोलत जलप्रपात में बढ़ा प्रवेश शुल्क, भीड़ नियंत्रण के लिए लागू होंगे नए नियम
बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ककोलत जलप्रपात में पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब ककोलत में प्रवेश शुल्क और वाहनों की पार्किंग दरों में व्यापक संशोधन किया गया है। यह निर्णय नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और वन प्रमंडल … Read more
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 BPS अधिकारियों का तबादला
बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बिहार पुलिस सेवा (BPS) के 8 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग द्वारा 20 मई 2026 को जारी अधिसूचना के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और पुलिस उपाधीक्षक (DySP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है … Read more
मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना में खगड़िया फिर बना नंबर-1, 61 कलाकारों का हुआ चयन
मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की नई सूची बुधवार को जारी कर दी गई, जिसमें बिहार के कुल 153 कलाकारों को पेंशन योजना का लाभ देने की स्वीकृति मिली है। खास बात यह रही कि इनमें सबसे अधिक 61 कलाकार अकेले खगड़िया जिले से चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि के बाद जिले के कलाकारों और सांस्कृतिक … Read more
NH पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ बिहार सरकार सख्त, 20 दिनों का अल्टीमेटम
राष्ट्रीय उच्च पथों (NH) पर बढ़ते अतिक्रमण, अनधिकृत पार्किंग और असुरक्षित व्यावसायिक गतिविधियों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। बुधवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बिहार सड़क सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, … Read more
