मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना में खगड़िया फिर बना नंबर-1, 61 कलाकारों का हुआ चयन

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की नई सूची बुधवार को जारी कर दी गई, जिसमें बिहार के कुल 153 कलाकारों को पेंशन योजना का लाभ देने की स्वीकृति मिली है। खास बात यह रही कि इनमें सबसे अधिक 61 कलाकार अकेले खगड़िया जिले से चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि के बाद जिले के कलाकारों और सांस्कृतिक जगत में खुशी का माहौल है।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर इससे पहले भी खगड़िया जिले के 27 कलाकारों को मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ मिल चुका है। उस समय भी खगड़िया जिला पूरे बिहार में पहले स्थान पर था और अब जारी नई सूची में भी जिले ने अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है।

उन्होंने जानकारी दी कि चयनित सभी 61 कलाकारों को मई माह से प्रतिमाह ₹3000 पेंशन के रूप में दी जाएगी। साथ ही तीसरी सूची के लिए भी जिले से अधिक से अधिक कलाकारों का प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है।

Ad.
Ad.

 

पेंशन योजना की स्वीकृति मिलने के बाद जिले के कलाकारों, साहित्यकारों और लोक संस्कृति से जुड़े लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। साहित्यकार एवं लेखक डॉ. कामाख्या चरण मिश्रा और वयोवृद्ध संगीत कलाकार गोपीनाथ झा ने बिहार सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों और साहित्यकारों को पेंशन योजना से जोड़ना एक सम्मानजनक पहल है।

उन्होंने कहा कि यह योजना बुजुर्ग कलाकारों के लिए आर्थिक सहारा और सम्मान दोनों साबित होगी। साथ ही जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई, जिनकी पहल से जिले के कलाकारों को पहचान और सम्मान मिल रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल