मुंबई:
हाल ही में मिले एक कथित बम धमकी भरे ईमेल के बाद, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को अपने मुंबई स्थित आवास ‘जलसा’ के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशंसकों से मिले। बिग बी अपनी नियमित ‘संडे दर्शन’ की परंपरा को निभाते हुए बाहर आए, लेकिन इस बार उनके और प्रशंसकों के बीच एक पारदर्शी बुलेटप्रूफ शील्ड (Transparent Bulletproof Shell) लगाई गई थी।
अभिषेक बच्चन भी रहे साथ
हर रविवार की तरह इस बार भी जलसा के बाहर हजारों प्रशंसकों की भीड़ अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए एकत्र हुई थी। अमिताभ बच्चन ने elevated platform पर खड़े होकर प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखे।
मुंबई पुलिस की पैनी नजर
कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन के आवास को निशाना बनाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को जलसा के बाहर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों ने सख्त घेराबंदी कर रखी थी।
धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ाए जाने के बावजूद अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों से मिलने का सिलसिला जारी रखा, जिसे देखकर वहां मौजूद फैंस का उत्साह दोगुना हो गया।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)





