ककोलत जलप्रपात में बढ़ा प्रवेश शुल्क, भीड़ नियंत्रण के लिए लागू होंगे नए नियम

बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ककोलत जलप्रपात में पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब ककोलत में प्रवेश शुल्क और वाहनों की पार्किंग दरों में व्यापक संशोधन किया गया है। यह निर्णय नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा संयुक्त निरीक्षण और समीक्षा के बाद लिया गया।

प्रशासन के अनुसार हाल के दिनों में ककोलत जलप्रपात में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिससे पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन जैसी सुविधाओं पर दबाव बढ़ गया था। इन समस्याओं को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है, ताकि पर्यटकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल मिल सके।

भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कई नए नियम भी लागू किए हैं। अब प्रतिदिन अधिकतम 8000 टिकट ही जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्य कुंड क्षेत्र में सीमित संख्या में ही पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा कारणों से कुंड क्षेत्र में एक घंटे से अधिक रुकने की अनुमति नहीं होगी। एक घंटे बाद मौजूदा पर्यटकों को बाहर निकालकर नए समूह को प्रवेश दिया जाएगा।

 

Ad.
Ad.

 

नई संशोधित दरों के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। इन दिनों टू-व्हीलर पार्किंग के लिए 100 रुपये और फोर-व्हीलर पार्किंग के लिए 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वहीं शनिवार और रविवार को बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रवेश शुल्क 200 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। सप्ताहांत में टू-व्हीलर पार्किंग के लिए 200 रुपये और फोर-व्हीलर पार्किंग के लिए 400 रुपये निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक मंगलवार को जलप्रपात बंद रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह नई व्यवस्था 21 मई 2026 से लागू होगी और जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि शुल्क वृद्धि का उद्देश्य राजस्व कमाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और पर्यटन स्थल का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करना है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल