नवगछिया के SP राजेश कुमार का तबादला, वैभव शर्मा बने नए पुलिस कप्तान

बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार नवगछिया के पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है, जबकि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में पदस्थापित आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा को नवगछिया का नया एसपी बनाया गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस फेरबदल में एक दिलचस्प संयोग भी सामने आया है। 18 मार्च 2026 को बुधवार के दिन ही राजेश कुमार को नवगछिया का एसपी नियुक्त किया गया था और अब 20 मई 2026, जो कि बुधवार है, उसी दिन उनका तबादला कर दिया गया।

2016 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को अब पुलिस अधीक्षक, साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई (EOU), बिहार, पटना में तैनात किया गया है। वहीं 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा को नवगछिया जिले की कमान सौंपी गई है। माना जा रहा है कि वैभव शर्मा के नेतृत्व में जिले की पुलिसिंग को नया विजन मिलेगा, जबकि राजेश कुमार अब साइबर अपराध और अनुसंधान से जुड़े बड़े अभियानों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

Ad.
Ad.

 

महज दो महीने के भीतर राजेश कुमार को नवगछिया से हटाए जाने को लेकर पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजेश कुमार को 18 मार्च 2026 को ही नवगछिया का एसपी बनाया गया था। इससे पहले वे मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में एसपी के पद पर कार्यरत थे। इतने कम समय में हुए इस तबादले को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

हालांकि गृह विभाग इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बता रहा है, लेकिन स्थानीय और राजनीतिक स्तर पर इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। आमतौर पर किसी जिले के एसपी का इतनी जल्दी तबादला किसी विशेष प्रशासनिक रणनीति या घटनाक्रम से जोड़कर देखा जाता है। फिलहाल दोनों अधिकारियों ने अपने नए पदभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल