बिहार में स्पीडी ट्रायल का असर: जुलाई में 3 को फांसी, 124 अभियुक्तों को उम्रकैद

बिहार में कानून का राज स्थापित करने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्पीडी ट्रायल अभियान के तहत जुलाई 2026 में बड़ी संख्या में अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, जुलाई महीने में 3 अपराधियों को फांसी और 124 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की … Read more

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा: अक्टूबर तक 2.5 लाख रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य

पटना: बिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू करने के लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और ULA मॉडल के तहत राज्य में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा … Read more

पटना पुलिस का विशेष अभियान: गुमशुदा बच्चों की तलाश और सुरक्षित बरामदगी के लिए CWPO को प्रशिक्षण

अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), बिहार, पटना के निर्देशानुसार और वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के मार्गदर्शन में गुमशुदा बच्चों की खोज और उनकी सुरक्षित बरामदगी के लिए राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 25 अगस्त को पटना जिले के पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों (CWPO) के लिए … Read more

नालंदा के नर्सिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, अवैध वसूली और बदहाल सुविधाओं का आरोप

नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड अंतर्गत भुई रोड स्थित सिकंदरा गांव के एसए इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मंगलवार को छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। सत्र 2023-27 और 2024-28 के करीब 120 छात्र संस्थान की बदहाल व्यवस्था और कथित अवैध वसूली के विरोध में आंदोलन पर उतर आए। स्थिति की … Read more

BUHS के बाहर छात्रों का हंगामा, पुलिस से झड़प में SHO समेत कई घायल

राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (BUHS) के बाहर रिजल्ट में गड़बड़ी, परीक्षा में देरी और सत्र पिछड़ने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें कुछ छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों … Read more

औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा की तबीयत बिगड़ी, मदुरै के अस्पताल में भर्ती

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से RJD सांसद अभय कुशवाहा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें तमिलनाडु के मदुरै स्थित Velammal Hospital में भर्ती कराया गया है। सांसद ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की है। अभय कुशवाहा के अनुसार, चिकित्सकीय जांच में पेट में गंभीर अल्सर के कारण आंतरिक … Read more

पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन के बीच शैम्पू लगाकर किया अनोखा विरोध

पटना में BPSC TRE-4 समेत विभिन्न सरकारी भर्तियों और परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर मंगलवार को हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास और राजभवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। अलग-अलग समूहों में बंटे छात्र कई स्थानों पर बैरिकेडिंग … Read more

छात्रों के समर्थन में उतरे चिराग पासवान, मुख्यमंत्री से मिलकर उठाएंगे TRE-4 समेत भर्ती परीक्षाओं के मुद्दे

पटना में BPSC TRE-4 समेत विभिन्न सरकारी भर्तियों और परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह छात्रों की भावनाओं को समझते हैं और उनकी उचित चिंताओं को सही मंच तक पहुंचाने का काम … Read more

पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर राजकीय समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार … Read more

पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, BPSC TRE-4 समेत विभिन्न भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव मार्च

पटना के गर्दनीबाग में BPSC TRE-4 समेत विभिन्न सरकारी भर्तियों की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। 18 अगस्त से धरने पर बैठे छात्रों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए मार्च निकाला। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट के नेतृत्व में निकले प्रदर्शन को रोकने … Read more