शिक्षकों की शिकायतों पर शिक्षा विभाग सख्त, 5 सितंबर के बाद ऑफलाइन आवेदन होंगे बंद

पटना: बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों के जल्द निपटारे को लेकर कार्रवाई तेज करने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का … Read more

पटना के जीरो माइल पर जाम से हाईकोर्ट नाराज, सरकार से मांगा समाधान का प्लान

पटना: राजधानी पटना के जीरो माइल चौराहा पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम के मामले में पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले में संयुक्त हलफनामा दाखिल करने का आदेश देते हुए जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित कदमों की जानकारी देने को कहा है। एक्टिंग चीफ जस्टिस … Read more

चनावे जेल में लगा ‘बंदी दरबार’, डीएम ने कैदियों की सुनी फरियाद; बोले- मानवीय व्यवहार प्राथमिकता

गोपालगंज: मंडल कारा चनावे में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल देखने को मिली। जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने जेल का निरीक्षण किया और इसी दौरान बंदियों के लिए ‘बंदी दरबार’ आयोजित किया। डीएम ने बंदियों से आमने-सामने संवाद कर उनकी समस्याएं, जरूरतें और मांगें सुनीं। बंदियों ने अपनी अलग-अलग समस्याएं और मांगें जिला पदाधिकारी के … Read more

TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर पटना में छात्र न्याय सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

पटना: TRE-4 के नोटिफिकेशन को तत्काल जारी करने की मांग को लेकर बिहार के छात्रों और छात्र नेताओं ने मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में छात्र न्याय सत्याग्रह शुरू किया। बड़ी संख्या में छात्र बैनर और पोस्टर लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द TRE-4 … Read more

कांवड़ियों से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल, बेगूसराय में दारोगा निलंबित

बेगूसराय: गढ़पुरा में कांवड़ियों के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हरिगिरी धाम मार्केट से सामने आए वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने गढ़पुरा थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक किशन कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उन्हें … Read more

दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनेगा मिथिला की पहचान का आईना, संजय झा ने किया निरीक्षण

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ मिथिला की कला, संस्कृति और विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मंगलवार को एयरपोर्ट पहुंचकर नए टर्मिनल भवन और यात्री सुविधाओं का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति … Read more

बेगूसराय के जीडी कॉलेज में बवाल, कुलपति की गाड़ी के आगे लेटे छात्र; शिलान्यास कार्यक्रम में जमकर हंगामा

बेगूसराय: जीडी कॉलेज में सोमवार को शिलान्यास कार्यक्रम उस वक्त सियासी और छात्र राजनीति के अखाड़े में बदल गया, जब एलएनएमयू के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी को छात्र संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा। ओल्ड हॉस्टल कैंपस में फॉरेन लैंग्वेज, दिनकर चेयर रिसर्च सेंटर और इन्क्यूबेशन सेंटर के शिलान्यास के लिए कुलपति के … Read more

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, यूपी की कमान विनोद तावड़े को; पंजाब-गुजरात में भी नए प्रभारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को प्रभारी के तौर पर सौंपी है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई … Read more

नीतीश कुमार फिर बिहार की सियासत में होंगे सक्रिय! सभी जिलों के दौरे की तैयारी, कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनने के बाद एक बार फिर जमीनी स्तर पर सक्रिय होने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह नीतीश कुमार JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं … Read more

तेजस्वी के 15 सवालों से गरमाई बिहार की सियासत, AK-47 फायरिंग पर सरकार से मांगा जवाब

पटना: 19 अगस्त को प्रस्तावित राजभवन मार्च से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन के दौरान हुई फायरिंग को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए 15 सवाल पूछे हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ‘छात्र-छात्राओं के सवाल, सरकार दे … Read more