शराबबंदी पर सवाल के बीच विजेंद्र यादव का विवादित बयान, बोले- ‘राजस्व के लिए वैश्यावृत्ति की छूट दे दें?’

बिहार में शराबबंदी से होने वाले राजस्व नुकसान को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने शराबबंदी को सही ठहराते हुए राजस्व नुकसान की तुलना वैश्यावृत्ति से कर दी। राज्य में शराबबंदी खत्म करने की उठ रही मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजेंद्र यादव ने कहा … Read more

भोजपुर भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: DGP बोले- न्यायिक जांच जारी, दोषी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और सहायता राशि देने के सवाल पर बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने स्थिति स्पष्ट की है। DGP ने कहा कि मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई … Read more

फरक्का समझौते के नवीनीकरण के खिलाफ JDU, संजय झा बोले- ‘किसी भी कीमत पर आगे न बढ़े’

भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर हुए फरक्का समझौते की 30 साल की अवधि दिसंबर 2026 में समाप्त होने जा रही है। इससे पहले बिहार में इस मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने केंद्र सरकार से साफ … Read more

सासाराम में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ से गूंजा शहर

रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री और बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण एवं ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को सासाराम शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह सासाराम समाहरणालय परिसर से हुई, जो पोस्ट ऑफिस चौराहा और धर्मशाला मोड़ होते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों … Read more

गया में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी पोस्ट साहदेवखाप गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। मृतकों में उस व्यक्ति का बेटा भी शामिल है, जो सबसे पहले कुएं में उतरा था। जानकारी के … Read more

राहुल गांधी पर संजय झा का हमला, बोले- ‘लफुआ’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है। संजय झा ने राहुल गांधी को संवैधानिक पद की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि बिहार की भाषा में कहें तो … Read more

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, NDA में हलचल की अटकलों के बीच मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात पटना स्थित नीतीश कुमार के आवास पर हुई। नीतीश कुमार एक दिन पहले ही संसद के मानसून सत्र में शामिल होने के बाद दिल्ली से पटना लौटे थे। … Read more

Census 2027: पहली बार जनगणना में जाति का सवाल, 40 सवालों की सूची जारी

केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के जनसंख्या गणना चरण के लिए शुक्रवार, 14 अगस्त को 40 सवालों की सूची जारी कर दी। इस बार जनगणना में जाति से जुड़ा सवाल भी शामिल किया गया है, जो स्वतंत्र भारत में पहली बार होगा। देश में आखिरी बार जातीय गणना 1931 में हुई थी। 2011 की जनगणना … Read more

‘वाह रे फर्जी सम्राट सरकार’: 11 लाख की पूंजी वाली कंपनी के 22,500 करोड़ निवेश के दावे पर तेजस्वी का हमला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के निवेश संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि जिस कंपनी की कुल पूंजी महज 11 लाख रुपये है, वह बिहार में 22,500 करोड़ रुपये के … Read more

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ बिजली बिल बकाया होने से नहीं लगेगा बिजली चोरी का केस

पटना हाईकोर्ट ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली कानून की धारा 135 के तहत दर्ज एक प्राथमिकी को रद्द कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि महज बिजली बिल का बकाया रह जाना या समय पर बिल जमा नहीं करना अपने आप में बिजली चोरी का अपराध साबित नहीं करता। जस्टिस … Read more