सासाराम में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ से गूंजा शहर

रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री और बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण एवं ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को सासाराम शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह सासाराम समाहरणालय परिसर से हुई, जो पोस्ट ऑफिस चौराहा और धर्मशाला मोड़ होते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरी।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा। यात्रा में रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

यात्रा में सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही। स्काउट-गाइड, NCC कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों के जोश और देशभक्ति ने कार्यक्रम का माहौल और खास बना दिया।

Ad.
Ad.

यात्रा के समापन पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों और पूर्वजों के त्याग और बलिदान की वजह से देश को आजादी मिली और हमें तिरंगा सम्मान के साथ फहराने का अधिकार मिला।

उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल