राहुल गांधी पर संजय झा का हमला, बोले- ‘लफुआ’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है। संजय झा ने राहुल गांधी को संवैधानिक पद की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि बिहार की भाषा में कहें तो वह ‘लफुआ’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

संजय झा का यह बयान कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाए जाने के बाद आया है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विभिन्न देशों के साथ केंद्र सरकार के रवैये को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के संबंधों का भी जिक्र किया।

Ad.
Ad.

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद एक संवैधानिक पद है। ऐसे पद पर बैठे व्यक्ति को अपनी भाषा और आचरण की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। संजय झा ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के बजाय नीतियों और मुद्दों पर बात करने की सलाह दी।

राहुल गांधी के बयान के बाद NDA नेताओं की ओर से कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर बिहार की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल