एन. चंद्रशेखरन का बड़ा फैसला, 2027 में छोड़ेंगे टाटा संस के चेयरमैन का पद

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद दोबारा पद संभालने से इनकार कर दिया है। उनका वर्तमान कार्यकाल 20 फरवरी 2027 तक है। उन्होंने बुधवार को बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकाल पूरा होने के बाद वे पुनर्नियुक्ति के लिए अपना नाम आगे नहीं रखेंगे। … Read more

सारण में दो कारोबारियों का अपहरण, 20 लाख की फिरौती मांगी; 4 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सारण जिले में पुलिस ने अपहरण और रंगदारी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो कारोबारियों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का झांसा देकर … Read more

सारण के शहीद राजेंद्र सिंह को 84वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 18 साल की उम्र में सीने पर खाई थी गोली

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 11 अगस्त 1942 को पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराने वाले सात अमर शहीदों में शामिल सारण के वीर सपूत राजेंद्र सिंह को उनकी 84वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। नयागांव स्टेशन परिसर स्थित शहीद राजेंद्र सिंह स्मारक स्थल पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में राजनीतिक दलों … Read more

कोसी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

बिहार के सहरसा-मानसी रेलखंड पर बुधवार सुबह कोसी एक्सप्रेस में आग लगने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही ट्रेन संख्या 18625 के एम-2 कोच के नीचे से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। बताया गया कि रानीबाग ढाला के पास तैनात गेटमैन सुदीन कुमार की नजर … Read more

बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बिहार सरकार के कामकाज और आगामी योजनाओं को लेकर आज 12 अगस्त 2026 को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यह बैठक शाम 5 बजे पटना स्थित मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में होगी। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए महत्वपूर्ण प्रस्तावों और एजेंडों पर चर्चा … Read more

गोपालगंज दौरे पर CM सम्राट चौधरी, थावे मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज गोपालगंज दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं। दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर से करेंगे, जहां वे माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चनावे पहुंचेंगे और प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज … Read more