नवादा में बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सर्किट हाउस से शुरू हुई यह यात्रा डीएम कार्यालय तक पहुंची। यात्रा में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के साथ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एकजुट होकर तिरंगे के सम्मान में खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश का राष्ट्रीय प्रतीक है और अनेक कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली है।
उन्होंने कहा कि देश सभी का है और तिरंगे का सम्मान हर भारतीय की जिम्मेदारी है। मंत्री ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।
यात्रा में नवादा के डीएम, एसडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
@MUSKAN KUMARI





