बिहार सरकार के कामकाज और आगामी योजनाओं को लेकर आज 12 अगस्त 2026 को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यह बैठक शाम 5 बजे पटना स्थित मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में होगी।
बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए महत्वपूर्ण प्रस्तावों और एजेंडों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार नई योजनाओं और नीतिगत प्रस्तावों के साथ-साथ पहले से चल रही योजनाओं में बदलाव या विस्तार से जुड़े मामलों पर भी फैसला ले सकती है।

इसके अलावा प्रशासनिक सुधार और वित्तीय प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद है। हालांकि, किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी, इसकी आधिकारिक जानकारी बैठक के बाद ही सामने आएगी।
कैबिनेट के फैसलों का असर विभिन्न विभागों की योजनाओं और प्रशासनिक कामकाज पर पड़ सकता है। इसलिए आज शाम होने वाली इस बैठक पर सरकारी महकमे से लेकर आम लोगों तक की नजरें टिकी हैं।
बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से कैबिनेट के फैसलों की आधिकारिक सूची जारी की जाएगी।
@MUSKAN KUMARI






