मुंबई में भारी बारिश के बीच चॉल का हिस्सा ढहा, 6 की मौत; 4 घायल

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार तड़के कुर्ला के चिरागनगर स्थित गौसिया चॉल में भूस्खलन के बाद एक चॉल का हिस्सा ढह गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना सुबह करीब 3:48 बजे मिली। पहाड़ी की ढलान से मिट्टी और मलबा खिसककर नीचे बने 2-3 मकानों पर जा गिरा, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Ad.
Ad.

घायलों को तत्काल घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में मोहम्मद समीर अंसारी (14), साहिल हुसैन अब्दुल काजी (19), अबान आरिफ शेख (2), मनात आरिफ शेख (4) और मरजीना आरिफ शेख (27) शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

मुंबई में मंगलवार से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है और प्रभावित मकानों की स्थिति का भी जायजा लिया जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल