भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शिवरतन नगर में एक युवक का शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है, जो जगदीशपुर निवासी अशोक कुमार सिंह के पुत्र बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार रंजीत कुमार घर से बारात जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।
खोजबीन के दौरान शिवरतन नगर स्थित एक खेत से रंजीत कुमार का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक के भाई अजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि रंजीत कुमार की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी अनहोनी की आशंका थी, इसलिए लगातार खोजबीन की जा रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
@MUSKAN KUMARI






