पूर्वी चंपारण में अवैध कारतूस कारोबार का खुलासा, लाइसेंसी हथियारधारी गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने लाइसेंसी हथियार की आड़ में चल रहे अवैध कारतूस कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हरसिद्धि थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कारतूस के साथ एक लाइसेंसधारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने यह छापेमारी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर पंचायत स्थित औरैया गांव में प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद कलाम के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग करते हुए नियमों के विरुद्ध कारतूस की खरीद-बिक्री के धंधे में शामिल था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से लाइसेंसी हथियार के साथ बड़ी संख्या में रायफल के कारतूस बरामद किए। पुलिस ने हथियार को भी जब्त कर लिया है।

Ad.
Ad.

 

अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कारतूस कहां से लाए जाते थे और किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जाती थी। बरामद कारतूसों को लेकर शस्त्र अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि शस्त्र अनुज्ञप्ति के नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के सभी आर्म्स लाइसेंसधारियों की जांच कराई जाएगी और उनके पास मौजूद गोलियों का मिलान भी किया जाएगा।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लाइसेंसधारियों का आपराधिक इतिहास रहा है, उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिले में अवैध हथियार और कारतूस कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल