पटना कोचिंग विवाद में कानूनी लड़ाई तेज, अभिषेक-गौरव की जमानत पर बहस पूरी; कल खान सर की याचिका पर सुनवाई

पटना: राजधानी के चर्चित कोचिंग विवाद और गोलीबारी मामले में कानूनी लड़ाई लगातार तेज होती जा रही है। मामले से जुड़े विभिन्न आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अदालत में सुनवाई जारी है। बुधवार को सेशन जज की अदालत में रौशन आनंद पक्ष से जुड़े अभिषेक और गौरव की जमानत याचिका पर विस्तृत बहस हुई, जबकि गुरुवार को मामले के एक अन्य प्रमुख आरोपी फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई प्रस्तावित है।

जानकारी के अनुसार, पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने लोवर कोर्ट रिकॉर्ड (एलसीआर) तलब किया था। रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण सुनवाई स्थगित कर 24 जून की तिथि निर्धारित की गई थी। अब मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत से पूरा रिकॉर्ड सेशन कोर्ट पहुंच चुका है, जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क अदालत के समक्ष रखे।

बताया जा रहा है कि रौशन आनंद पक्ष के अधिवक्ता ने अभिषेक और गौरव के पक्ष में विस्तार से दलीलें पेश कीं। गौरतलब है कि इसी मामले में रौशन आनंद को पहले ही अदालत से जमानत मिल चुकी है। ऐसे में अब अभिषेक और गौरव की जमानत याचिका पर अदालत का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं गुरुवार को फैजल खान उर्फ खान सर के साथ-साथ उनकी सुरक्षा में तैनात दोनों गार्डों की जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई होगी। इस सुनवाई से पहले कदमकुआं थाना पुलिस द्वारा अदालत में प्रस्तुत अद्यतन केस डायरी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Ad.
Ad.

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस की अपडेट केस डायरी में उल्लेख किया गया है कि गोलीबारी आत्मरक्षा में नहीं की गई थी और कथित तौर पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और अदालत के अंतिम निर्णय के बाद ही होगी।

इधर, रौशन आनंद ने अपने दिवंगत भाई प्रिंस की स्मृति में पैतृक गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की घोषणा की है। उन्होंने देशभर के शिक्षकों, छात्रों और शुभचिंतकों से इसमें शामिल होने की अपील की है। जेल से रिहा होने के बाद रौशन आनंद ने अपने भाई की हत्या के पीछे साजिश होने का आरोप भी लगाया था।

फिलहाल पूरे मामले में अदालत की आगामी सुनवाई और पुलिस जांच की दिशा पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। कानूनी, सामाजिक और शैक्षणिक जगत इस मामले के अगले घटनाक्रम का इंतजार कर रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल