दक्षिण दिल्ली के Kia शोरूम में भीषण आग, 7 घायल, 15 लोगों का रेस्क्यू

दक्षिण दिल्ली में Kia शोरूम में भीषण आग, 7 लोग घायल, 15 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक Kia कार शोरूम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम के अंदर मौजूद कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जबकि इमारत में फंसे करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, आग दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में साकेत मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित Kia शोरूम में लगी। शुक्रवार, 6 नवंबर को दोपहर करीब 3:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियां मौके पर पहुंचीं।

छत पर फंसे लोगों को सीढ़ियों की मदद से निकाला

आग के कारण शोरूम में चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। कई लोग इमारत की छत और पिछले हिस्से में फंस गए थे। राहत एवं बचाव दल ने सीढ़ियों और अन्य संसाधनों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया।

सात लोग घायल, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

इस हादसे में सात लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को मैक्स अस्पताल और मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हुई। किसी की मौत की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम में खड़ी करीब छह गाड़ियों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

आग लगने की वजह का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इमारत की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अंदर कोई अन्य व्यक्ति फंसा न रह गया हो।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल