महादलित बस्ती में दीपावली मनाने नहीं पहुंचेंगे CM सम्राट चौधरी, अंतिम समय में रद्द हुआ कार्यक्रम; ग्रामीणों में निराशा
पटना/बिहटा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बिहटा स्थित सदीसोपुर गांव की महादलित बस्ती में प्रस्तावित दीपावली कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में तैयारियां चल रही थीं। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस बार मुख्यमंत्री उनके बीच दीपावली मनाएंगे, लेकिन शनिवार देर शाम कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलने से ग्रामीणों में निराशा फैल गई।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को रविवार को सदीसोपुर गांव पहुंचकर महादलित बस्ती के लोगों के साथ दीपावली मनानी थी। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की ओर से तैयारियां की जा रही थीं।
शनिवार देर शाम मिली कार्यक्रम रद्द होने की सूचना
कार्यक्रम रद्द होने की पुष्टि बिहटा के अंचलाधिकारी (सीओ) राकेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से उन्हें सूचना मिली है कि अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है।
ग्रामीणों की उम्मीदों पर फिरा पानी
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के साथ दीपावली मनाने का उन्हें अवसर मिलेगा। हालांकि, अंतिम समय में कार्यक्रम स्थगित होने के बाद गांव में मायूसी का माहौल है।
फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे की नई तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ASIAN TIMES | बिहार की खबर, आपकी नजर
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






