पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar अब जनता की समस्याएं जेडीयू कार्यालय में सुनते नजर आएंगे। Janata Dal (United) ने प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार की शुरुआत कर दी है, जहां सोमवार से शुक्रवार तक जेडीयू कोटे के मंत्री आम लोगों की फरियाद सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देंगे।
पार्टी की इस नई पहल का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत करना बताया जा रहा है। हर दिन तीन मंत्री जेडीयू प्रदेश कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। खास बात यह है कि बुधवार को निशांत कुमार भी जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जेडीयू की ओर से जारी साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को Shravan Kumar, Leshi Singh और Sunil Kumar जनता की समस्याएं सुनेंगे। मंगलवार को Vijay Kumar Choudhary, Sheela Kumari Mandal और Bulo Mandal की ड्यूटी लगाई गई है।

वहीं बुधवार को निशांत कुमार, Damodar Rawat और Ratnesh Sada जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। गुरुवार को Ashok Choudhary, Madan Sahni और Shweta Gupta लोगों से संवाद करेंगे। शुक्रवार को Bijendra Prasad Yadav, Bhagwan Singh Kushwaha और Jama Khan आम जनता की शिकायतें सुनेंगे।
जेडीयू नेताओं का कहना है कि इस पहल से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और पार्टी संगठन के जरिए सरकार तक जनता की आवाज सीधे पहुंच सकेगी।
@MUSKAN KUMARI





