राजस्थान में जगह जगह काग्रेस का महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन

210

जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ कई मंत्रियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ सिविल लाइंस में धरना दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि लाठी का जवाब लाठी होगी। शुक्रवार को जयपुर, उदयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में प्रदर्शन हुए हैं। कई स्थानों पर पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई है। उदयपुर में कलक्ट्रेट पर कांग्रेस के जबरदस्त प्रदर्शन के बीच पुलिस के साथ नेताओं की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस कांग्रेसी नेताओं को बसों में भरकर ले गई। सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला को हिरासत में लिया गया। उसके बाद दूसरे नेताओं को हिरासत में लेकर कलक्ट्रेट से 2 किलोमीटर दूर यूआईटी सर्किल और आसपास के इलाकों में छोड़ दिया गया। इससे पहले नेताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। कांग्रेस की कई कांग्रेस महिला नेता भी सड़क पर लेट गईं। इन्हें पुलिस को उठाकर ले जाना पड़ा।राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस ने सांकेतिक राजभवन का घेराव रखा है। सिविल लाइंस फाटक के बाहर कांग्रेस नेता विरोध सभा कर रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री महेश जोशी प्रतापसिंह खाचरियावास सहित प्रमुख नेता मौजूद हैं। तेज बारिश के बीच सभा करते कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here