बांका में चांदन नदी रेलवे पुल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

बांका: चांदन नदी रेलवे पुल के समीप सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दितवारी गांव निवासी रूपेश कुमार (30) के रूप में हुई है। वह पेशे से वाहन चालक था।

मिली जानकारी के अनुसार, रूपेश कुमार चार सितंबर को बोलेरो लेकर देवघर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसे बोलेरो देवघर पहुंचाने के बाद वापस लौटना था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

Ad.
Ad.

इसी बीच सोमवार सुबह चांदन नदी रेलवे पुल के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बाद में पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रूपेश कुमार के रूप में की।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हो सकती है। वहीं, पुलिस ने युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात कही है, जिसके बाद हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि युवक की कहीं अन्यत्र हत्या करने के बाद शव को रेलवे पुल के समीप फेंका गया हो। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक के देवघर जाने और उसके बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल