सीवान में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त; 4 हजार लीटर पास नष्ट

सीवान: जिले में अवैध शराब के निर्माण और खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के उखई गांव स्थित चंवर में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर संचालित 8 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 4 हजार लीटर पास (कच्चा पदार्थ) को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे ढांचे को भी पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

यह कार्रवाई सराय थाना प्रभारी विकास कुमार बिट्टू और सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दुर्गम और सुनसान इलाकों में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध भट्ठियों का पता लगाया और उन्हें नष्ट किया।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों और शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण और सुनसान इलाकों का फायदा उठाकर अवैध शराब निर्माण करने वालों के नेटवर्क पर इसे बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलने पर आगे भी इसी तरह सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल