CM सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप, वैशाली में युवक गिरफ्तार

हाजीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में वैशाली साइबर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी निशांत कुमार यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि युवक ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था।

इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 72/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कथित वीडियो बरामद होने के बाद मोबाइल जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट को भी निष्क्रिय कराने की कार्रवाई की है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करें और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचें।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल