Ghaziabad News: रूपाली रॉय चौधरी बनीं ACP कोतवाली, चार दिन पहले ही मुजफ्फरनगर से हुआ था तबादला
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद पुलिस विभाग में फेरबदल के बाद पीपीएस अधिकारी रूपाली रॉय चौधरी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार शाम जारी आदेश के अनुसार उन्हें एसीपी कोतवाली नियुक्त किया गया है। चार दिन पहले ही उनका मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद तबादला हुआ था।
2016 बैच की पीपीएस अधिकारी रूपाली रॉय चौधरी को अब गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग में उनकी नई तैनाती को लेकर चर्चा है।
मिशन शक्ति अभियान में निभा चुकी हैं अहम भूमिका
रूपाली रॉय चौधरी महिला सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े अभियानों में काम कर चुकी हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत उन्होंने महिलाओं और बेटियों को जागरूक करने के साथ उनकी सुरक्षा से जुड़े प्रयासों में भागीदारी निभाई है।
मुजफ्फरनगर में तीन साल तक संभाली जिम्मेदारी
गाजियाबाद आने से पहले रूपाली रॉय चौधरी मुजफ्फरनगर में करीब तीन साल तक तैनात रहीं। इस दौरान उन्होंने नई मंडी, फुगाना और जानसठ थानों में सेवाएं दीं। इसके अलावा वह सीओ खतौली के पद पर भी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों में उनकी भूमिका रही।
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में भी किया काम
मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम के साथ काम किया।
मेरठ में भी रह चुकी हैं तैनात
मुजफ्फरनगर से पहले रूपाली रॉय चौधरी मेरठ में करीब पौने तीन साल तक तैनात रही थीं। यहां उन्होंने पुलिस विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में काम करने का उनका अनुभव अब गाजियाबाद में नई जिम्मेदारी निभाने में उपयोगी होगा।
एसीपी कोतवाली के रूप में उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करना शामिल होगा।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






