मोकामा में जलजमाव से फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर धान रोपकर किया विरोध प्रदर्शन

पटना जिले के मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के गुरुदेव टोला वार्ड संख्या 1 और 2 में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी बारिश और अधूरे नाला निर्माण के कारण सड़कों व गलियों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे नाराज स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सड़क पर धान रोपकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण क्षेत्र की आधी आबादी प्रभावित है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को आवागमन के लिए लकड़ी और बांस से बने अस्थायी चचरी पुल का सहारा लेना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है और गंदे पानी के कारण डेंगू, डायरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

Ad.
Ad.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि बुडको द्वारा करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन कई वार्डों में काम अधूरा छोड़ दिए जाने से जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है।

वार्ड पार्षद हरेकृष्ण और रवि भारद्वाज की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की।

वहीं, नगर परिषद के अधिकारी संतोष रजक ने कहा कि बुडको के इंजीनियरों से बातचीत हो चुकी है और अगले 3 से 4 दिनों के भीतर अधूरे नालों का काम पूरा कर जलनिकासी की व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल