पटना: पत्रकार व एशियन टाइम्स के संपादक के घर दिनदहाड़े साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध

पटना | एशियन टाइम्स
राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपुरा मस्जिद गली नंबर-35 में दिनदहाड़े हुई साइकिल चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना एक पत्रकार एवं एशियन टाइम्स के संपादक के आवास पर हुई, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:20 बजे दो संदिग्ध युवक गली में पहुंचे। एक युवक बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरा बेखौफ अंदाज में घर के गेट तक पहुंचा। उसी समय पास स्थित लाइब्रेरी में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद संदिग्ध ने बिना किसी डर के भारी लोहे का गेट खोला और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि संदिग्ध ने ताला तोड़ने के बाद घर में खड़ी साइकिल निकाली और आराम से लेकर चलता बना। फुटेज में उसका आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है, जिससे प्रतीत होता है कि उसे पकड़े जाने का कोई भय नहीं था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी घर से पहले भी एक बार साइकिल चोरी हो चुकी है। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पाटलिपुत्र थाना नजदीक होने और आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
एशियन टाइम्स की अपील:
यदि किसी व्यक्ति को सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पाटलिपुत्र थाना या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। पुलिस जांच पूरी होने तक किसी भी व्यक्ति को दोषी मानना उचित नहीं है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल