नीतीश की नीति-नियत पर जनता का भरोसा, 14 नवंबर को ऐतिहासिक बहुमत की वापसी तय — JDU अध्यक्ष

नीतीश कुमार की नीति, नियत और निष्ठा पर बिहारवासियों का अटूट विश्वास — उमेश सिंह कुशवाहा

पटना :

बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को जारी बयान में दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 14 नवंबर को एनडीए की सरकार एक बार फिर ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में लौटने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण की 121 सीटों पर हुए मतदान ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि बिहार की जनता जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में मतदान कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन वाली सरकार ने बिहार में जिस विकास की बुनियाद को मजबूत किया है, उसी पर जनता ने भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, दूसरा चरण भी इसी रुझान को और प्रचंड समर्थन में बदलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2010 का रिकॉर्ड टूटना अब लगभग तय है और जनता इस बार नया इतिहास लिखेगी।

कुशवाहा ने कहा कि विरोधी दल केवल खोखले वादों पर राजनीति कर रहे हैं। जनता को भ्रमित करने के लिए “चाँद-तारे तोड़ लाने” जैसी अव्यावहारिक घोषणाएँ की गईं, जबकि नीतीश सरकार की उपलब्धियाँ धरातल पर हैं और जनता उसे देख और महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जागरूक जनता झूठे इरादों और पक्की नीयत का फर्क समझती है। इस चुनाव में जनता “जंगलराज” की वापसी नहीं चाहेगी, बल्कि शांति, समृद्धि और सुरक्षित विकास मॉडल को ही आगे बढ़ाएगी।

@MUSKAN KUMARI

 

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल