खेत में धान की रोपनी के दौरान टूटा हाईटेंशन तार, करंट लगने से बुजुर्ग किसान की मौत

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की रोपनी के दौरान हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से 65 वर्षीय किसान ब्रह्मदेव यादव की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर है। … Read more

पटना में दुकान जाने के बाद 50 वर्षीय कारोबारी लापता, दुकान का गल्ला भी मिला खाली

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से 50 वर्षीय कारोबारी के लापता होने का मामला सामने आया है। रामकृष्णा नगर रोड नंबर-11 में ‘शीतल इलेक्ट्रॉनिक्स’ नाम से दुकान चलाने वाले निरंजन शर्मा उर्फ पिंटू 15 अगस्त की सुबह घर से दुकान जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। … Read more

गया में जाली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 के 220 कथित नकली नोट बरामद; एक गिरफ्तार

गया जिले में जाली नोटों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 रुपये के 220 कथित नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नोटों की कुल अंकित कीमत 1.10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामला बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोमैया गांव का है। … Read more

उज्जैन महाकाल मंदिर में भारी भीड़ से भगदड़ जैसे हालात, 13 श्रद्धालु घायल

सावन के तीसरे सोमवार पर मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान महाकाल के दर्शन के साथ साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उज्जैन पहुंचे। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक भीड़ … Read more

गंगा स्नान के दौरान 7 किशोरियां डूबीं, 3 बचीं; 2 के शव मिले, 2 अब भी लापता

पटना के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित रानीसराय जहाज गंगा घाट पर सोमवारी के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान 7 किशोरियां तेज धार की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से 3 किशोरियों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 4 किशोरियां बह गईं। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवारी … Read more

छात्रों की शिकायत पर अब सरकार की सीधी नजर, CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’

बिहार के विद्यार्थियों की शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने सोमवार को नई पहल शुरू की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के जेडी वूमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए विद्यार्थी अपनी पढ़ाई, परीक्षा, नामांकन, प्रमाणपत्र, प्रशासनिक … Read more

विधानसभा की दहलीज पर PK का पहला बयान, शपथ लेते ही बोले- लखीसराय हादसे में तय हो जिम्मेदारी

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेकर अपनी सियासी पारी का औपचारिक आगाज कर दिया। शपथ के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने सदन की गरिमा और अपने राजनीतिक आदर्शों का जिक्र किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू, केदार पांडे, नीतीश कुमार, लालू … Read more

पटना में बाइक चोरी से भड़का गुस्सा, जक्कनपुर में प्रदर्शन; Jio कर्मचारियों ने भी उठाई सुरक्षा और वेतन की मांग

पटना में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़क पर नजर आने लगा है। जक्कनपुर इलाके में बाइक चोरी की वारदातों से परेशान स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद … Read more

अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत; 15 श्रद्धालु घायल

लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 8 महिलाओं की मौत की सूचना है, जबकि करीब 15 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। … Read more

गंगा किनारे युवक को मारी 4-5 गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद गांव में गंगा नदी के किनारे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान रौशन पांडेय के रूप में हुई है। रौशन पांडेय के मुताबिक, दो अज्ञात युवकों ने किसी बहाने से उसे गंगा किनारे बुलाया और … Read more