खेत में धान की रोपनी के दौरान टूटा हाईटेंशन तार, करंट लगने से बुजुर्ग किसान की मौत

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की रोपनी के दौरान हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से 65 वर्षीय किसान ब्रह्मदेव यादव की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि ब्रह्मदेव यादव धान की रोपनी के लिए अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया। तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।

Ad.
Ad.

 

जर्जर तारों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोशित हैं। परिजनों का आरोप है कि इलाके में बिजली के तार लंबे समय से जर्जर और लटकती हालत में हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद इन्हें दुरुस्त नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और इलाके में जर्जर बिजली तारों को तत्काल बदलने की मांग की गई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल