गंगा स्नान के दौरान 7 किशोरियां डूबीं, 3 बचीं; 2 के शव मिले, 2 अब भी लापता

पटना के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित रानीसराय जहाज गंगा घाट पर सोमवारी के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान 7 किशोरियां तेज धार की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से 3 किशोरियों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 4 किशोरियां बह गईं।

ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवारी के मौके पर रानीसराय की 7 किशोरियां गंगा स्नान करने घाट पहुंची थीं। स्नान के दौरान दो सगी बहनें अचानक तेज धार में बहने लगीं। उन्हें बचाने की कोशिश में दो अन्य किशोरियां भी नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं।

घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद 3 किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, लापता 4 किशोरियों में से 2 के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2 अन्य का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Ad.
Ad.

 

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम लापता किशोरियों की तलाश में जुटी है। तेज धार और बढ़ते जलस्तर के कारण रेस्क्यू अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बख्तियारपुर-बाढ़ NH-31 को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने घाट पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाने की मांग की है।

फिलहाल दो लापता किशोरियों की तलाश जारी है। पूरे इलाके में मातम का माहौल है और परिजन अपनी बेटियों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल