नवादा में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत; परिवार में पसरा मातम

नवादा। बिहार के नवादा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव की है, जहां खेत से घर लौट रही 35 वर्षीय विमला देवी की वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का … Read more

बिहार के मढ़ौरा लोकोमोटिव प्लांट से गिनी गणराज्य को रवाना हुआ 51वां इंजन, रेल मंत्री बोले- दुनिया में बज रहा बिहार की तकनीक का डंका

सारण। बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा स्थित डीजल रेल इंजन कारखाने (लोकोमोटिव फैक्ट्री) ने वैश्विक स्तर पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक भव्य समारोह में अफ्रीकी देश गिनी गणराज्य के लिए निर्यात किए जा रहे 51वें शक्तिशाली WDG4G रेल … Read more

बिहार में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद

पटना। बिहार पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG-10) ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, कार्बाइन, कट्टे और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र निवासी रोहित कुमार उर्फ बिल्लू … Read more

जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज, निशांत कुमार की राजनीतिक भूमिका पर उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि 21 जून को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आने … Read more

झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद बिहार में सियासी संग्राम, पप्पू यादव के निशाने पर तेजस्वी; आरजेडी पर लगाए गंभीर आरोप

पटना। झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके बयान ने महागठबंधन की अंदरूनी एकजुटता और विपक्षी राजनीति को लेकर नई बहस छेड़ दी है। पप्पू यादव … Read more

मनेर शरीफ दरगाह के संरक्षण पर पटना हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय

पटना। ऐतिहासिक मनेर शरीफ दरगाह, उससे जुड़े तालाब और परिसर के संरक्षण, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय और जस्टिस सोनी श्रीवास्तव की … Read more

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के दोषियों पर होगी कार्रवाई, नीतीश कुमार ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

पटना। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव एल.बी. सिंह ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर मामले में अब तक हुई कार्रवाई और कई अहम मुद्दों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हादसे में कई लोगों की मौत के बावजूद … Read more

पटना में दवा कारोबार के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा, मुंबई से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

पटना। राजधानी पटना में दवा कारोबार में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आने के बाद कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि कई कारोबारियों से करीब ढाई करोड़ रुपये वसूले गए, लेकिन न तो कोई कारोबार शुरू हुआ और न ही निवेशकों … Read more

तकनीकी खराबी से बीच रास्ते में घंटों फंसी वंदे भारत एक्सप्रेस, सासाराम रेलखंड पर यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

सासाराम। देश की अत्याधुनिक ट्रेनों में शामिल वाराणसी-रांची 20888 वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण सासाराम रेलखंड पर घंटों तक बीच रास्ते में खड़ी रही। डीडीयू-गया रेलखंड के शिवसागर और कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन करीब साढ़े चार से पांच घंटे तक रुकी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना … Read more

नवादा में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर हत्या और अवैध संबंधों के आरोप; जांच में जुटी पुलिस

नवादा। जिले के अकबरपुर प्रखंड के साहेबगंज गांव में 30 वर्षीय विवाहिता सुनीता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल … Read more