TRE-4 विज्ञापन जारी करने की मांग तेज, अभ्यर्थियों ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को सौंपा ज्ञापन

पटना। बिहार में TRE-4 शिक्षक बहाली का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से उनके 3, स्टैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने बताया कि इससे पहले वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य मंत्रियों से भी मिलकर अपनी मांगों से अवगत करा चुके हैं।

 

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभ्यर्थियों ने कहा कि जब विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी करने का आश्वासन दिया था। इसी वादे की याद दिलाने के लिए वे उनसे मिलने पहुंचे हैं।

 

अभ्यर्थियों के अनुसार, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे तथा उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे।

Ad.
Ad.

 

 

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि अब प्रत्येक वर्ष जुलाई महीने में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार को पहले अपने पूर्व वादे के अनुरूप TRE-4 की बहाली प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। इसके बाद ही हर वर्ष नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

 

TRE-4 अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे और सरकार से जल्द विज्ञापन जारी करने की अपेक्षा रखते हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल