Motihari के थाना क्षेत्र से एक युवती के साथ कथित गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार युवती अपने परिचित रवि कुमार से मिलने छोटा बंगरा सरेह इलाके में गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया और उनका वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया गया और बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
मामले में छोटा बंगरा निवासी जपाल चौधरी, सूरज कुमार, मोहन कुमार तथा फुलवरिया निवासी दिलीप कुमार समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही ने विशेष टीम का गठन किया। ऑपरेशन की निगरानी एसडीपीओ दिलीप कुमार और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मानव सूचना तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है। ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल मोबाइल फोन और वीडियो सामग्री भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले का स्पीडी ट्रायल कराने के लिए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास होगा।
@MUSKAN KUMARI





