बिहार की हर पंचायत में हर महीने मनाया जाएगा ‘पंचायत विकास दिवस’, CM सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ

मुंगेर।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड की टेटिया ग्राम पंचायत से ‘पंचायत विकास दिवस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ भी सुना। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मिलकर पंचायत विकास एवं स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पंचायतों को गरीबी मुक्त, स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, जल प्रबंधन, सिंचाई, स्वच्छता, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पहले आयोजन की थीम ‘महिला हितैषी पंचायत’ रखी गई है।

उन्होंने बताया कि सरकार सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल और 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा अपने क्षेत्र में ही मिल सके।

Ad.
Ad.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत अगले चार से पांच वर्षों में बिहार को 50 से 70 हजार करोड़ रुपये तक की राशि मिल सकती है। उन्होंने 125 यूनिट मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की भी बात कही।

इस अवसर पर गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, सांसद अरुण कुमार भारती, पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल