बांका जिला परिषद में निगरानी का बड़ा एक्शन, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते JE समेत दो गिरफ्तार

बिहार के बांका जिले में पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद कार्यालय से जूनियर इंजीनियर (JE) ओमप्रकाश मंडल और जागेश्वर मंडल को 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद जिला परिषद कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया।

निगरानी विभाग के डीएसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एक संवेदक ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसके कार्य की फाइल आगे बढ़ाने और भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए।

Ad.
Ad.

जांच के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को संवेदक को तयशुदा 1 लाख 26 हजार रुपये लेकर जिला परिषद कार्यालय भेजा गया। जैसे ही संवेदक ने आरोपियों को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से तैनात निगरानी टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को पटना ले जाया गया।

निगरानी विभाग ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद जिला परिषद कार्यालय में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल