फेसबुक पर हुई दोस्ती का दरभंगा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

दरभंगा। सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गई, जब उत्तर प्रदेश से दरभंगा पहुंची एक युवती युवक से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

घटना दरभंगा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के मनसारा गांव की है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली सिमरन की पहचान फेसबुक के माध्यम से बड़गांव थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि युवक के बुलावे पर युवती शनिवार को प्रतापगढ़ से दरभंगा पहुंची थी।

युवती का आरोप है कि दरभंगा पहुंचने के बाद युवक ने उससे मिलने से इंकार कर दिया। इससे आहत होकर वह मनसारा गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे कूदने की चेतावनी देने लगी। युवती को टावर पर देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

Ad.
Ad.

 

स्थिति की जानकारी मिलते ही डायल-112 और बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटों तक चली समझाइश और स्थानीय लोगों के सहयोग के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि युवती की पहचान प्रतापगढ़ निवासी सिमरन के रूप में हुई है। उसके परिजनों से संपर्क किया गया है और उनके आने के बाद युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह घटना सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों की संवेदनशीलता और भावनात्मक आवेग में उठाए गए खतरनाक कदमों को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। समय रहते पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की समझदारी से एक संभावित हादसे को टाल दिया गया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल