नवादा में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

नवादा: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया बीघा गांव में घरेलू विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया, जब एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में 27 वर्षीय तमन्ना बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हमलावर की पहचान जहांगीर आलम के रूप में हुई है। दोनों की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। जहांगीर आलम गुजरात में काम करता था और पत्नी को भी अपने साथ रखता था। परिजनों का आरोप है कि वह अक्सर तमन्ना बेगम के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह पिछले एक साल से अपने मायके बनिया बीघा में रह रही थी।

Ad.
Ad.

 

बताया जा रहा है कि बुधवार को जहांगीर आलम अचानक ससुराल पहुंचा और घर का काम कर रही तमन्ना बेगम पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उनके सीने, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए गए।

गंभीर रूप से घायल तमन्ना बेगम को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर ले जाया गया, जहां से अत्यधिक रक्तस्राव और हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मामला पारिवारिक विवाद और लंबे समय से चल रहे घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल