जनता दरबार में DM शशांक शुभंकर ने सुनीं 100 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

समाहरणालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 100 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनता दरबार में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, घरेलू हिंसा तथा शिक्षा विभाग से जुड़े कई मामलों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। डीएम ने प्रत्येक आवेदन का स्वयं अवलोकन किया और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान तुरंत संभव है, उनका मौके पर ही निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Ad.
Ad.

डीएम शशांक शुभंकर ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि अधिकतम शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता न पड़े। जिलाधिकारी के इस सक्रिय और संवेदनशील रवैये से जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल