एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी,Triple X वेब सीरीज बनाकर फंस गई फिल्म निर्माता

एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी,Triple X वेब सीरीज बनाकर फंस गई फिल्म निर्माता

बेगूसराय न्यायालय की ओर से फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. पिछले वर्ष भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने न्यायालय में मामला दर्ज कराया था. दरअसल, वेब सीरीज Triple X में सैनिकों के अपमान का मामला है. एकता कपूर की वेब सीरीज ‘XXX’ सीजन 2 काफी समय से विवादों में है. इसी मामले में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद बेगूसराय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार के न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

मामला 6 जून 2020 का ही है, जब पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि triple x वेब सीरीज के सीजन 2 में सैनिकों के पत्नी को लेकर जो सीन दर्शाये गए थे, वो आपत्तिजनक है। सीरीज में सेना के जवान जब ड्यूटी पर रहते हैं तब उनकी पत्नी घरों में गैर मर्द के साथ अवैध संबंध बनाते हैं। यही से पूरे मामले की शुरुआत हुई।

पूर्व सैनिकों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक परिवाद पत्र दाखिल कर दिया। इस मामले में फरवरी 2021 को एकता कपूर और शोभा कपूर को सम्मन जारी किया गया था कि वे पेश होकर जवाब दें। लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया, जिसके बाद अब एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

 

 

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल