दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास कड़बी के पूंजों में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, पास में 315 बोर का कट्टा बरामद
अलवर (राजस्थान): दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव खोरपुरी पुलिया के नजदीक कड़बी के पूंजों में मिला। मौके से पुलिस ने 315 बोर का कट्टा और एक बैग भी बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
गुरुग्राम के होटल में करता था काम
मृतक की पहचान कठूमर निवासी 25 वर्षीय रविकांत पुत्र रणवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविकांत गुरुग्राम के एक होटल में मैनेजमेंट का काम करता था।
शव के पास मिला कट्टा और बैग
जानकारी के अनुसार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास खोरपुरी पुलिया के नजदीक कड़बी के पूंजों में युवक का शव पड़ा मिला। शव के पास 315 बोर का कट्टा और एक बैग मिलने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।
हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस बरामद हथियार और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






