बच्चो में चपेट में ले रहा है ‘टमाटर फ्लू’, जानते हैं इसके बारे में

हाल ही में डॉक्टर ने फिर एक नई बीमारी के लेकर देश को आगाह किया है। इस बीमारी का नाम है टमाटर फ्लू। मुख्यतौर पर यह बीमारी हाथ, पैर और मुंह से संबंधित है। इसके मामले ओडिशा में देखे जा रहे हैं। लैंसेट रेस्पिरेटरी जर्नल के अनुसार, टमाटर फ्लू के मामले सबसे पहले केरल के कोल्लम में पाए गए। अब तक 82 बच्चों को यह समस्या संक्रमित कर चुकी है। जिन बच्चों को यह समस्या हुई है उन बच्चों की उम्र 5 साल से कम है। हालांकि अभी तक दिल्ली एनसीआर में इसके मामले सामने नहीं आए हैं। यह बीमारी कितनी गंभीर है और कितनी जानलेवा, इसको लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है। टमाटर फ्लू को टमाटर फीवर के नाम से भी जाना जाता है। टमाटर फ्लू आंतों के वायरस के कारण हो रहा है जो वयस्कों में दुर्लभ देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वायरस से बचाव के लिए व्यस्कों के पास पर्याप्त प्रतिरक्षा प्रणाली है। जानते हैं इसके लक्षण।

अगर इसके लक्षणों की बात की जाए तो इसमें तेज बुखार, शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द, थकान आदि शामिल हैं। वहीं कुछ रोगियों में मतली की समस्या, उल्टी की समस्या, दस्त, बुखार, निर्जलीकरण यानी डिहाइड्रेशन की समस्या, जोड़ों में सूजन और शरीर में सूजन भी देखी जा रही है। ये लक्षण चिकनगुनिया के लक्षणों की तरह ही लोगों के शरीर में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बता दें कि अब तक अपने देश में जो भी मामले सामने आए हैं उनमें बच्चों के शरीर पर दाने नजर आए हैं।

लैंसेट के अनुसार, केरल में अन्य प्रभावित क्षेत्र आंचल, आर्यनकावु और नेदुवथुर है।इस बीमारी के बढ़ते मामलों के सामने आने से पड़ोसी राज्य जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक आदि अलर्ट हो गए हैं।

AT Desk
Author: AT Desk

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल