पटना : फिर दहला पटना पार्षद पति पर चली कई राउंड गोलियां, इलाके में अपराधियों का हौसला बुलंद दिनदहाड़े वारदात

725

पटना :  राजधानी पटना में सोमवार सुबह फिर एक बड़ी वारदात हो गई। जहां बेलगाम अपराधियों ने एक बार फिर जमकर गोलीबारी की। खुलेआम प्रशासन को चुनौती देते हुए अपराध का ऐसा तांडव रचा जिसने पुलिस महकमे को झकझोर दिया। मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र का है। जहां अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पटना नगर निगम की एक पार्षद के पति को गोली मार दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पटना के कुर्जी मोड़ इलाके में अपराधियों ने आज सुबह 22 बी की निगम पार्षद सुचित्रा सिन्हा के पति व पूर्व मुखिया निलेश मुखिया को गोली मारी है। नीलेश मुखिया जमीनी स्तर से संघर्ष करते हुए यहां तक पहुंचे है। अपने शुरुआती दौड़ में उन्होंने परिस्थिवश गाड़ी तक चलाकर अपना जीवनयापन किया। अपने जन-सरोकार के बल पर वो मुखिया बने। वो पूर्व में मुखिया रह चुके हैं और अभी बीजेपी कार्यकर्ता हैं।

सोमवार सुबह अपराधियों ने नीलेश मुखिया के कुर्जी मोड़ स्थित कार्यालय में 5 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें से 2 गोली नीलेश को लगी है। वहीं इस घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार अपराधी नीलेश के कार्यालय में पहुंचे और उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। चश्मदीदों के अनुसार अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। नीलेश को गोली लगते ही कुर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां नीलेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बाद आननफानन में लोगों ने पुलिस को खबर दी। घटना के बाद से पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लगी है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। नीलेश मुखिया बीजेपी कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं। मामले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मगर शुरुआती दौर में आपसी रंजिश का मामला नजर आ रहा है। जानकार बताते हैं कि नीलेश स्वभाव से काफी मददगार प्रवृति के रहे हैं। उनकी सफलता से विरोधियों की नजर में थे। इस वजह से चुनावी रंजिश का नतीजा है कि उन पर गोलियां चली है।

समर्थक बोले- अपराधियों की गिरफ्तारी करे पुलिस
इधर, सूचना मिलते ही दीघा और पाटलीपुत्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एक टीम कुर्जी मोड़ और दूसरी टीम रुबन हॉस्पिटल के पास तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, घटना के बाद नीलेश मुखिया के समर्थक हंगामा कर रहे हैं। वह अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि P&M मॉल स्थित गली में नीलेश मुखिया का घर है। घर से कुछ दूर पर ही ऑफिस है। नीलेश मुखिया ऑफिस की ओर जा रहे थे, इसी दौरान कार सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। एक गोली कनपटी में भी लगी है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

नीलेश मुखिया की पत्नी वार्ड पार्षद हैं
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इसके बाद नीलेश मुखिया को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नीलेश मुखिया पर पूर्व में भी शराब के मामले दर्ज हैं। गोलीबारी के कारण के सवाल पर पुलिस ने कहा कि मामला आपसी विवाद का भी हो सकता है। पुलिस सभी मामलों पर गहराई से पूछताछ और छानबीन कर रही है। बता दें कि नीलेश मुखिया की पत्नी सुचित्रा सिंह वार्ड पार्षद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here